WebStory.co.in Date- 19 November 2023

OTT Releases In November

इस November ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ हुई है। इसमें  अपूर्वा, पिप्पा से लेकर द ग्रेट इंडियन फैमिली सहित कई फिल्मों का समावेश  है।

‘अपूर्वा’ एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में तारा सुतारिया मुख्य  भूमिका में हैं। साथ ही धैर्य करवा, अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव भी इस  फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 15 नवंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार  पर दर्शक इस फिल्म को देख सकते हैं।

अपूर्वा (Apurva)

लियो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में थलापती  विजय मुख्य भूमिका में हैं। थलापती विजय के अलावा, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त  भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लियो (Leo)

‘द रेल्वे मेन’ एक नई वेब सीरीज़ है जो 18 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर  रिलीज़ होगी। इस सीरीज़ में आर माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल  खान जैसे सितारे हैं। यह सीरीज़ भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित है।

द रेल्वे मॅन (The Railway Men)

फिल्म ‘द किलर’ 10 नवंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है। यह  एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फ्रांसीसी ग्राफिक नॉवेल पर आधारित  है। इस फिल्म में अर्लिस हॉवर्ड और चार्ल्स पार्नेल की दमदार एक्टिंग देखने  को मिलेगी।

द किलर (The Killer)

विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ अब  प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म 22  सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family)

शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा  पाई थी। इस फिल्म ने लगभग 15 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर  सिर्फ 2 करोड़ का ही कारोबार कर पाई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो  गई है।

सुखी (Sukhee)

इस फिल्म में भारत और  पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की कहानी दिखाई गई है। ईशान खट्टर के साथ  फिल्म में मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली, सोनी राजदान, विवेक मदान,  चंद्रचूर राय, नीरज प्रदीप पुरोहित, फ्लोरा जैकब, अनुज सिंह दुहन और कमल  सदाना भी हैं।

पिप्पा (Pippa)