समय क्या है: मेरे विचार से Time सबसे बड़ा देवता है, जो अच्छे-अच्छों को सीखा देता है।

समय क्या है? What is Time in Hindi समय के बारे में जितना कहा जाए कम है। लेकिन मैं आपको समय के बारे में कुछ शब्दों में समझाने की कोशिश कर रहा हूं, अगर इसके बाद आपका कोई सवाल है तो आप अपना विचार कमेंट बॉक्स में रख सकते हैं।

समय के साथ कदम से कदम मिलाकर न चलने वाला व्यक्ति पिछड़ जाता है। पीछे जाना सफलता से दूर जाना है, इसलिए यदि आप सफलता चाहते हैं, तो आपको समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

मानव जीवन में पिछड़े जीवन का कोई महत्व नहीं है। इसलिए जो व्यक्ति समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है, समय का सदुपयोग करता है, अपने जीवन में इतना कुछ हासिल कर लेता है कि मरने के बाद भी वह अमर हो जाता है।

समय सबसे बड़ा गुरु है

मेरे विचार से समय सबसे बड़ा गुरु है, जो अच्छे-अच्छों को सीखा देता है। और शायद ईसि को भाग्य कहते हैं। आज के ज़माने में लोग टीशर्ट पर प्रिंट करवाते हैं, अपना टाइम आएगा

“अपना टाइम आएगा” मेरे ख्याल से टाइम कभी नहीं आता बल्कि ख़त्म होते चले जा रहा है. बचपन-जवानी-बुढ़ापा-अंत

एग्जाम में सोचते हैं काश थोड़ा और समय मिल जाता। दूसरी तरफ दुकानदार/ बिज़नेस मैन/ यानि काम करने वाले लोग सोचते हैं इतना जल्दी सूर्य अस्त हो गया।

What is Time

समय क्या है, इसकी व्याख्या करना कठिन ही नहीं नामुमकिन है। लेकिन सरल शब्दों में कहें तो समय का दूसरा नाम जीवन है। जब समय बीतता है, घटनाएँ घटित होती हैं, और जब घटनाएँ होती रहती हैं, तो उनके बीच के अंतराल को समय कहा जाता है।” समय की माप को घड़ी कहते हैं।

समय एक ऐसी संपत्ति है, जो जीवन के साथ हम सभी को दिया गया एक प्राकृतिक उपहार है। हम अपनी मेहनत, ज्ञान और कर्मों के माध्यम से इस धरती पर बाकी सारी संपत्ति अर्जित कर सकते हैं।

लेकिन, हमें मेहनत, ज्ञान और कर्म करने के लिए भी समय चाहिए। समय एक ऐसी संपत्ति है, जिसे हम कभी नहीं कमा सकते। यदि आप समय के साथ कुछ कर सकते हैं तो वह समय का संयोजन है।

हम सभी के पास 24 घंटे ही होते हैं, लेकिन जिसने 24 घंटे का सही संयोजन किया है, उसने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है।

समय का महत्व importance of time

समय एक ऐसी संपत्ति है, अगर हम इसके महत्व को जानते हैं और इसका सही उपयोग करते हैं, तो हम मंजिल तक बहुत आसानी से पहुंच सकते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि मैं समय बर्बाद कर रहा हूं।

लेकिन ऐसा नहीं है कि हम समय को कभी नष्ट नहीं कर सकते, बल्कि समय हमें नष्ट कर रहा है। क्योंकि समय गतिशील है, यह कभी किसी की प्रतीक्षा नहीं करता, समय सेकंड-मिनट-घंटे-दिन-महीने और वर्षों के अंतराल में चलता रहता है।

मरते समय एक विचारशील व्यक्ति ने अपने जीवन के बर्बाद होने पर दुख व्यक्त किया और कहा, “मैंने समय के मूल्य को नहीं समझा, और इसे बर्बाद कर दिया और अब समय मुझे नष्ट कर रहा है।”

खोया हुआ धन कड़ी मेहनत और परिश्रम से फिर से प्राप्त किया जा सकता है, खोया हुआ ज्ञान दृढ़ता और ध्यान से प्राप्त किया जा सकता है, खोया हुआ स्वास्थ्य उचित उपचार से प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन, क्या कोई ऐसी संपत्ति या तकनीक है, जिससे खोया हुआ समय वापस मिल सके।

नहीं, खोया हुआ समय किसी भी तरह से वापस नहीं किया जा सकता है, और न जाने कितना अधिक समय हम पश्चाताप करके खो देते हैं।

जो लोग आलस्य और घमंड में जीवन के अनमोल पलों को बर्बाद करते रहते हैं, उनका पूरा जीवन दिन-ब-दिन बीत जाता है और जीवन के अंतिम मोर पर वे समझ जाते हैं कि उन्होंने कुछ हासिल नहीं किया है। समय का दूसरा नाम जीवन है। समय का हर पल पैसे की तरह होशपूर्वक खर्च करना चाहिए।

यदि आप प्रतिदिन एक घंटा किसी विषय को सीखने में लगाते हैं तो आने वाले समय में आप उस विषय के विशेषज्ञ बन सकते हैं। ऐसे कई महान लोगों के उदाहरण हैं जो समय के महत्व को समझते हैं और उसका सदुपयोग करते हैं।

Also Read: Motivation: बच्चों को सुबह जल्दी उठकर यह काम करना सिखाएं

घडी के सुई अपने गति से भाग रहा है

समय अपनी गति से भाग रहा है। “ईश्वर एक समय में एक क्षण देता है और दूसरा देने से पहले, पहले क्षण को छीन लेता है। इसलिए यदि हम वर्तमान काल में उपलब्ध क्षणों का सदुपयोग नहीं करते हैं, तो वे एक-एक करके खर्च और अंत में पश्चाताप करने के अलावा कुछ नहीं बचता है।

समय के साथ कदम से कदम मिलाकर न चलने वाला व्यक्ति पिछड़ जाता है। पिछड़ जाना ही सफलता से दूर जाना है इसलिए सफलता चाहिए तो समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

मानव जीवन में पिछड़े जीवन का कोई महत्व नहीं है। इसलिए जो वयक्ति समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है, समय का सदुपयोग करता है, वह अपने जीवन में इतना कुछ हासिल कर लेता है कि मृत्यु के बाद भी अमर हो जाता है।

उनका नाम इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है। इसलिए हम सभी को समय के महत्व को समझना चाहिए और इसका सदुपयोग करना चाहिए।